



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सुजानपुर में एक से 4 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं। उत्सव की आयोजन समिति इस बार भी उत्सव की स्मृतियों को चिरकाल तक संजोए रखने के उद्देश्य से एक स्मारिका प्रकाशित करवाएगी।
सुजानपुर में इस बार एक से 4 मार्च तक मनाया जाएगा होली उत्सव

इस स्मारिका के लिए जिला हमीरपुर के लेखकों, साहित्यकारों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों से लेख, कविताएं और अन्य रचनाएं आमंत्रित की गई हैं। जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि ये रचनाएं 15 फरवरी तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर की ईमेल डीएलओहमीरपुर520 एट द रेट जीमेल.कॉम dlohamirpur520@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं।
इन लेखों, कविताओं या अन्य रचनाओं की विषय-वस्तु जिला हमीरपुर की लोक संस्कृति, राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव सुजानपुर और इनके सांस्कृतिक इतिहास से संबंधित होनी चाहिए। ये यूनिकोड फोंट में टंकित होनी चाहिए। उच्च स्तरीय रचनाओं को स्मारिका में प्रकाशित किया जाएगा।
Post Views: 56


















Total Users : 125306
Total views : 189553