



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में वाटरशेड प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, मृदा संरक्षण तथा वाटरशेड प्रबंधन की जानकारी देना रहा।

कार्यशाला के दौरान जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने विद्यार्थियों को बताया कि वाटरशेड परियोजना के माध्यम से पानी के स्रोतों का संरक्षण, भू-जल स्तर में वृद्धि, कटाव रोकना तथा हरित आवरण बढ़ाना संभव है।



विद्यार्थियों को जल संरक्षण से संबंधित व्यावहारिक गतिविधियों जैसे रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोख पिट, पौधारोपण एवं जल स्रोतों की सफाई आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।



विद्यालय की प्रधानाचार्य शैली शर्मा व इको क्लब प्रभारी कल्पना परमार ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करती हैं तथा उन्हें जल संरक्षण अभियान से जोड़ती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, इको क्लब के सदस्य, छात्र-छात्राएँ तथा उपस्थित रहे।कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने वर्ल्ड वेटलैंड डे के अवसर पर जल संरक्षण की शपथ भी ली तथा विद्यालय स्तर पर वाटरशेड गतिविधियों को नियमित रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प किया।

कार्यशाला के अंत में डैक्लामेशन ,स्लोगन राइटिंग व पेंटिंग कंपटीशन के सभी विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया गया।















Total Users : 125320
Total views : 189569