



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर द्वारा हाल ही में जारी की गई केंद्रीय मुख्य शिक्षक प्रमोशन लिस्ट का राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हमीरपुर स्वागत करता है तथा इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर , विधायक सुरेश कुमार , विधायक कैप्टन रणजीत सिंह एवं कमल किशोर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है।

यह पदोन्नति सूची जारी होना हमीरपुर के प्राथमिक शिक्षकों के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है, क्योंकि इससे शिक्षकों के लंबे समय से लंबित पदोन्नति मामलों का समाधान हुआ है।


प्राथमिक शिक्षक संघ का मानना है कि पदोन्नति से शिक्षकों के मनोबल में वृद्धि होती है और वे और अधिक उत्साह व जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।



यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सहायता मिलेगी।
संघ जिला प्रधान देशराज , महासचिव कुशल कुमार , वित्त सचिव बलवंत राणा सहित समस्त जिला व खंडों की कार्यकारिणी प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा व धन्यवाद प्रकट करता है और आशा करता है कि भविष्य में भी शिक्षक हितों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर शीघ्र निर्णय लेकर समाधान किया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षक संघ सदैव शिक्षा सुधार एवं शिक्षक कल्याण के लिए प्रदेश सरकार सरकार के साथ सहयोग करने हेतु तत्पर रहेगा।
















Total Users : 125687
Total views : 190159