



भोरंज/हमीरपुर:- उपतहसील जाहू के परिसर में फोटोस्टैट सेवाएं प्रदान करने के लिए 6 फरवरी दोपहर तक नायब तहसीलदार कार्यालय जाहू में सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं और ये निविदाएं इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे खोल दी जाएंगी।

नायब तहसीलदार जाहू के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित फर्म या व्यक्ति को फोटोस्टैट का यह कार्य उपतहसील परिसर में ही करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उपतहसील कार्यालय जाहू में संपर्क किया जा सकता है।


Post Views: 77



















Total Users : 125710
Total views : 190188