



नादौन/हमीरपुर:- तहसील नादौन के जलाड़ी क्षेत्र के राजस्व मुहाल कुठार में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्माण करने पर एक व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है।
नगर नियोजन कार्यालय नादौन के नियोजन अधिकारी की ओर से हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 की उपधारा-2 के तहत जारी इस नोटिस में उक्त व्यक्ति को अवैध निर्माण को गिराने तथा साइट पर पूर्व की स्थिति बहाल के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


Post Views: 76



















Total Users : 125710
Total views : 190188