



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) हमीरपुर द्वारा बजट पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर विस्तार से चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला, विकासमुखी और युवा-केंद्रित बजट है।
भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने बजट 2026-27 पर युवाओं को किया संबोधित



भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही बजट 2026-27 में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, स्टार्टअप, रोजगार एवं उद्यमिता जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।




उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहन देने, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने में यह बजट अहम भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर इस कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर जिला अध्यक्ष शुभम पठानिया, भाजपा हमीरपुर जिला महामंत्री अजय रिंटू शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बजट को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला बताया।

सम्मेलन में BJYM हमीरपुर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बजट के विभिन्न प्रावधानों को लेकर गहरी रुचि दिखाई। युवाओं ने बजट को देश के समग्र विकास और भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला बताया।















Total Users : 125838
Total views : 190402