



लंबलू /हमीरपुर :- विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 10 फरवरी तक का समय दिया गया है।
सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने कहा कि उपमंडल के अंतर्गत आने वाले घरेलू , व्यावसायिक, सरकारी आदि उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 10 फरवरी तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।


उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।



Post Views: 70

















Total Users : 126580
Total views : 191471