



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- ग्राम पंचायत खरवाड़ के गांव धमरोला में माननीय विधायक सुरेश कुमार के द्वारा 9 फरवरी सोमवार सुबह 11:00 बजे सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में एक जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा।


यह सड़क गांव के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी जिससे आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को शिक्षा व स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।



माननीय विधायक जनसभा के दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे।सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करें।
यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय वनयाल द्वारा जारी की गई है।

Post Views: 111
















Total Users : 126576
Total views : 191465