दिव्यांगजनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा: राजन कुमार 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर जिला समीक्षा समिति के सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के डायरेक्टर राजन कुमार ने आज जिला उपायुक्त गंधर्वा राठौर से मुलाकात की। इस दौरान राजन कुमार ने दिव्यांगजनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त महोदय के समक्ष रखा।

 

विशेष रूप से सहारा योजना और हिमवास कार्ड से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई तथा एक ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही दिव्यांगजनों की मूलभूत सुविधाओं, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और सुगम भारत अभियान के अंतर्गत जिला हमीरपुर में मौजूद कमियों की जानकारी भी दी गई।

 

 

बैठक में हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम द्वारा जिला हमीरपुर में व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने के विषय पर भी चर्चा हुई।

 

 

जिला उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने बताया कि ये सभी विषय दिव्यांगजनों से सीधे जुड़े हुए हैं और प्रशासन द्वारा इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के प्रयास किए जाएंगे।

 

 

राजन कुमार ने दिव्यांगजनों को हो रही परेशानियों के समाधान की अपेक्षा जताई और सकारात्मक सहयोग के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।