



कुल्लू/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल ब्यूरो कुल्लू के अनुसार, पांचवे दिन की अंतिम चरण की निरीक्षण प्रक्रिया में एनक्यूएएस की टीम ने जिला कुल्लू के जरी स्वास्थ्य खंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भालठा उप केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा एवं डॉ. विजय ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, रोगी-केंद्रित देखभाल, सुरक्षा मानकों तथा संक्रमण नियंत्रण व्यवस्थाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया।



इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने बताया कि एनक्यूएएस एक व्यापक गुणवत्ता ढांचा है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करना तथा मरीजों को सुरक्षित, प्रभावी और संतोषजनक उपचार उपलब्ध कराना है।



निरीक्षण के दौरान डॉ. नम्रता विद्यार्थी मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. विकास ने डॉ. सुरेंद्र और डॉ. विजय का स्वागत किया। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श प्रियंका, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेणु बाला, राज कुमार हेल्थ एडुकेटर व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया।

















Total Users : 126564
Total views : 191452