



चंबल/मध्य प्रदेश:- चंबल का भिंड जिला भले ही अपराध के लिए बदनाम हो लेकिन इस जिले से अक्सर ऐसी खबरें निकलकर सामने आती हैं जिनका समाज पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसा ही एक मामला भिंड से निकलकर सामने आया है।

जिसने दशकों से चली आ रही कुरीति पर करारा प्रहार किया है। यहां एक शादी समारोह में दूल्हे के पिता ने दुल्हन पक्ष द्वारा दिए गए 51 लाख रुपए के दहेज को लौटा दिया और सिर्फ ₹1 और एक नारियल में इस शादी को पूरा करवाया।


भिंड के खिड़किया मोहल्ले में रहने वाले अनोज पाठक के बेटे आकर्ष पाठक का 5 फरवरी को भिंड शहर के जगदीश मैरिज गार्डन में शादी समारोह आयोजित किया गया था।



इस शादी समारोह में दुल्हन पक्ष के लोग जबलपुर से शगुन फलदान लेकर पहुंचे थे। बारात में दहेज के रूप में 51 लाख रुपए रख दिए गए थे और लड़की पक्ष के लोगों ने यह 51 लाख रुपए फलदान के दौरान दूल्हे को भेंट किए।
लेकिन इसी दौरान दूल्हे के पिता अनोज पाठक ने यह 51 लाख रुपए का दहेज लेने से इनकार कर दिया।

















Total Users : 126564
Total views : 191452