




बिलासपुर:- बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड के पास एक नाले से एक युवक का हाथ बाहर निकला, जिसे देखकर लोगों को पहले लाश होने का शक हुआ, लेकिन बाद में पता चला कि वह जिंदा है।




युवक की पहचान राम कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो जोंधरा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह करीब 32 से 34 वर्ष का है और पांच दिनों से नाले में फंसा होने की बात कह रहा है।





सूचना मिलने पर नगर निगम और पुलिस की टीम ने जेसीबी की मदद से नाले की स्लैब तोड़कर उसे बाहर निकाला।




युवक की मानसिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि वह पूछताछ के दौरान भटककर जवाब दे रहा था और कभी-कभी हंसी-मजाक जैसी बातें कर रहा था।


पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है और घटना की जांच कर रही है।






