मिनी सचिवालय भोरंज की कैंटीन की नीलामी 19 को

भोरंज/हमीरपुर:- मिनी सचिवालय भोरंज के परिसर के कमरा नंबर 102 में कैंटीन को तीन वर्ष के लिए मासिक किराये पर दिया जाएगा। इसकी नीलामी प्रक्रिया 19 फरवरी को सुबह 11 बजे मिनी सचिवालय परिसर में आरंभ होगी।

 

एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति को उपमंडल कानूनगो कार्यालय में दस हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी।

 

कैंटीन का निर्धारित न्यूनतम किराया बोली से पहले ही बताया जाएगा। अधिकतम बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही कैंटीन आवंटित की जाएगी और उसे तीन महीने का किराया एडवांस में देना होगा।

 

कैंटीन में खाने-पीने का सामान डीसी हमीरपुर द्वारा समय-समय पर निर्धारित किए जाने वाले दामों पर ही बेचा जा सकेगा।

 

नीलामी से संबंधित अन्य नियमों एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए एसडीएम कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।