बिल्केश्वर महादेव की मूर्ति पर चढ़ेगा, 151 किलोग्राम फूलों का हार

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- ग्राम पंचायत चमनेड़ में स्थित बिल्केश्वर महादेव मंदिर का श्रृगांह कई क्विलंट फूलों से किया जाएगा। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर में स्थित भगवान भोलेनाथ की 35 फीट ऊंची मूर्ति पर 151 किलोग्राम फूलों का हार चढ़ाया जाएगा।

 

शिवरात्रि पर होगा विशेष कार्यक्रम आयोजित, रात को जागरण

 

शिविरात्रि के दिन शिव की मूर्ति पर हार चढ़ाने के दौरान हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा की अर्धागिनी स्वाति जार तथा समाजसेवी प्रकाश चंद शर्मा की धर्मपत्नी संतोष शर्मा उपस्थित रहेंगी।

 

दिल्ली से आएंगे कई क्विंटल फूलों से सजेगा मंदिर

 

समाजसेवी प्रकाश चंद शर्मा तथा विधायक आशीष शर्मा के सामूहिक सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। स्थानीय विधायक आशीष शर्मा ने समय समय पर मंदिर के विकास कार्य के लिए सहयोग किया है।

 

 

 

इसी का नतीजा है कि आज यह मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। समाजसेवी प्रकाश चंद शर्मा हर वर्ष की भांति इस बार भी कई क्विंटल फूल मंदिर की सजावट के लिए भेजेंगे। मंदिर का फूलों से श्रृंगार करने के लिए दिल्ली से ही कर्मी आएंगे जिनका सहयोग स्थानीय लोग करेंगे।

 

रात को भव्य जागरण का होगा आयोजन, गायक करेंगे भोलेनाथ का गुणगान

 

शिविरात्रि की रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। कांगड़ा से संबंधित रखने वाले पहाड़ी गायक भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेंगे। शिवरात्रि वाले दिन फलहार का वितरण किया जाएगा तथा आगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

 

 

जिला की ग्राम पंचायत चमनेड में स्थित यह ऐतिहासिक मंदिर न सिर्फ क्षेत्र की पहचान है बल्कि इसके प्रति हजारों लोगों की अटूट आस्था व विश्वास इसे खास बनाती है। बिल्केश्वर महादेव मंदिर को शिवरात्रि के लिए भव्य तरीके से सजाया जाएगा।

 

यहां पर बनाई गई करीब 35 फीट ऊंची शिव की मूर्ति पर डेढ़ क्विंटल फूलों का हार चढ़ाया जाएगा। मंदिर की सजावट के लिए दिल्ली से ट्रक भरकर फूल पहुंचेंगे। क्षेत्र के समाजसेवी प्रकाश चंद शर्मा हर वर्ष शिवरात्रि पर मंदिर की सजावट के लिए कई क्विंटल फूल भेजते हैं।

 

 

मंदिर के जीर्णोद्धार में सबसे बड़ा योगदान उन्हीं का है। बताया जाता है कि मंदिर के कायाकल्प पर करीब दो करोड़ की राशि खर्च हुई है। इस राशि में से 40 से 50 फीसदी खर्च प्रकाश चंद शर्मा ने ही वहन किया है।

 

 

मंदिर को फूलों से सजाने वाले कर्मी भी दिल्ली से ही आएंगे। इनका सहयोग स्थानीय लोग भी करेंगे। शिवरात्रि पर रात के समय गायक भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे।

 

 

[post-views]