



लंबलू/हमीरपुर:- सदर थाना के तहत पंधेड पंचयत के अंतर्गत बल्यूट गांव में लाखों रुपये की चोरी का मामले सामने आया है। आरोपी ने दरवाजे को लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित परिवार के ही एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने अपने परिवार के व्यक्ति पर ही गहनों की चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता लीला देवी निवासी बल्यूट ने बताया कि 17
दिसंबर 2025 को अपने घर से बद्दी, जिला सोलन अपने पति के पास चली गई थी।

जब वह गई तो अलमारी में सोने व चांदी के गहने, जिनमें एक सोने का चेन सेट, टॉपस, दो अंगूठी, एक नाक की तिली, चांदी की एक पायल जोड़ी, चांदी के कड़े, मंगलसूत्र तथा पैरों की अगुठियां थीं, लेकिन पांच फरवरी को उसे चोरी की घटना की सूचना मिली।
जब छह फरवरी को सुबह घर आई तो सोने-चांदी के गहने गायब थे। चोर का पता लगाने के लिए
परिवार के व्यक्ति के घर में लगे सीसीटीवी को देखा गया।
सीसीटीवी में दिखाई दिया कि परिवार का ही एक व्यक्ति दरवाजे के लॉक का दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसा और चोरी की। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
एसपी बलवीर सिंह ने कहा कि…महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है। महिला को उसके गहने जल्द दिलवा दिए जाएंगे।
Post Views: 125


















Total Users : 126724
Total views : 191684