



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अंतरराष्ट्रीय ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स डे के अवसर पर डॉ. ए.एस. ठाकुर मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, हमीरपुर द्वारा आम जनता के लिए एक विशेष स्वास्थ्य पहल की गई।

इस मौके पर हिमाचल हेड एंड नेक सेंटर के तहत मरीजों को निःशुल्क ओपीडी (Free OPD) के साथ-साथ चयनित प्रक्रियाओं एवं जांचों पर विशेष रियायतें प्रदान की जा रही हैं।


13 फरवरी को विशेष आयोजन:- हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार यह विशेष सुविधा 13 फरवरी को उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसका उद्देश्य चेहरे, जबड़े, दांतों, मुंह तथा सिर-गर्दन से जुड़ी जटिल बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना और समय पर इलाज सुनिश्चित करना है।



विशेषज्ञ सेवाओं का मिलेगा लाभ:- डॉ. ए.एस. ठाकुर मेमोरियल हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित सुविधाओं के साथ ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी,
जबड़े की चोट
चेहरे की विकृति
दांतों और मसूड़ों की जटिल समस्याएं
सिर और गर्दन के ट्यूमर
जैसे मामलों का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध है।
क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल :-

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहल ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाती है।
हमीरपुर जैसे जिलों में जहां मरीजों को अक्सर बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता है, वहां यह सुविधा स्थानीय स्तर पर बड़ी राहत साबित हो रही है।
















Total Users : 126868
Total views : 191900