



पट्टा/हमीरपुर :- ऊना से मंडी मुख्य मार्ग पर पट्टा में पेबर टाइल लगाने के कार्य के चलते पट्टा से अवाहदेवी जाने वाला मार्ग पट्टा से थलोटू तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। प्रशासन की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी की गई है।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सडक़ पर चल रहा मरम्मत कार्य समयबद्ध पूरा हो सके इसके लिए पट्टा से अवाहदेवी जाने वाला मार्ग थलोटू तक यातायात के लिए बंद रहेगा।


इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहन थलोटू से लदरौर वाया खुथड़ी मार्ग का इस्तेमाल करें। पट्टा आने के लिए भी वाहनों को इसी मार्ग का प्रयोग करना होगा।



पट्टा में चल रहा पेबर टाइल लगाने का काम समयबद्ध पूरा हो सके, इसलिए यह फैसला लिया गया है। मरम्मत कार्य करवा रहे ठेकेदार के माध्यम से सूचना दी गई कि प्रशासनिक अनुमति के बाद पट्टा से थलोटू तक का मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए 14 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक बंद रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

















Total Users : 126990
Total views : 192088