



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मेरा युवा भारत हमीरपुर के सौजन्य से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सहारा युवा मंडल रोपा द्वारा ग्राम पंचायत रोपा के खेल मैदान में करवाया गया ।

प्रतियोगिता में योगासन संस्था की जिला अध्यक्ष स्वाती ज़ार मुख्य अतिथि के रूप में और अंकित चंदेल अधिवक्ता हाई कोर्ट शिमला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।

खेल प्रतियोगिता में 200 से अधिक युवाओं ने भाग लिया । प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्सा कस्सी, 100 मीटर दौड़ और आर्म रेसलिंग की खेलें करवाई गई ।

वॉलीबॉल में कोट टीम पहले स्थान पर तथा ठाना दूसरे स्थान पर रही, बैडमिंटन डबल में कार्तिक- कार्तिक की जोड़ी विजय रही तथा अभिषेक और दीक्षांत दूसरे स्थान पर रहे, बैडमिंटन अंडर 14 में आयुष्मान और सत्यम विजेता रहे तथा नक्श कार्तिक की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही, बैडमिंटन एकल में अभिषेक पहले स्थान पर और कार्तिक दूसरे स्थान पर रहे, बैडमिंटन एकल अंडर 14 में मनी पहले स्थान पर तथा नक्श दूसरे स्थान पर रहे, रस्सा कस्सी में कोट की टीम विजेता रही, 100 मीटर दौड़ अंडर-19 में आर्यन पहले स्थान पर सागर और विक्रांत दूसरे तीसरे स्थान पर रहे, 100 मीटर दौड़ अंदर 14 में शिव पहले स्थान पर और अक्षय चौहान, कार्तिक दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे, आर्म रेसलिंग में रोपा के शिवान लोहिया विजेता रहे, विशु दूसरे स्थान पर तथा अभिनंदन तीसरे स्थान पर रहे ।

सभी युवाओं ने खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया विजेता रहे खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया ।
साथ ही उन्होंने युवाओं की खेल भावना की सराहना की और उनसे आहवान भी किया कि यूं ही युवा खेलों के प्रति रुचि दिखाते हुए और युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेंगे ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके साथ ही उन्होंने सहारा युवा मंडल रोपा और मेरा युवा भारत हमीरपुर की भी सराहना की इन खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए ।
अधिवक्ता अंकित चंदेल ने भी युवाओं को खेलों में रुचि बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया और सहरा युवा मंडल रोपा को इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया ।
खेल प्रतियोगिता में स्थानीय ग्राम पंचायत के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया ।
Post Views: 34



















Total Users : 127117
Total views : 192305