




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- होटल हमीर में ड्रैगन बोट जिला हमीरपुर एंड ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चुनाव खेल विभाग हमीरपुर से ऑब्जर्वर युवा संयोजक सनी कुमार की निगरानी में सम्पन्न हुए। जबकि बतौर रिटर्निंग ऑफिसर अधिवक्ता सौरभ ठाकुर एवं ड्रैगन बोट हिमाचल प्रदेश एंड ट्रेडीशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य दयावती दीक्षा की निगरानी में सम्पन्न हुए।
खेल विभाग से ऑब्जर्वर युवा संयोजक सनी कुमार की निगरानी में हुए चुनाव।








हमीरपुर जिला से प्रमुख समाज सेवक एवं एडवोकेट अर्जुन भारद्वाज सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चुने गए। इस नियुक्ति पर अर्जुन भारद्वाज ने ड्रैगन बोट और ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार (आईएएस ) का धन्यवाद किया और कहा कि प्रदेश में पारंपरिक खेलों को सुदृढ़ और उनके विस्तार के लिए जिला हमीरपुर एसोसिएशन निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।




युवाओं और समाज को जल क्रीड़ा और अन्य पारंपरिक खेलों के साथ जोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे ताकि इन महत्वपूर्ण और हमारी संस्कृति से जुड़े खेलों को आगे बढ़ाया जाए।


चुनाव ऑब्जर्वर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हमीरपुर से आए चुनाव ऑब्जर्वर युवा संयोजक सनी कुमार ने बताया कि कपिल मोहिव शमा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा मनीष ठाकुर, संतोष कुमारी, आरती राणा को जिला उपाध्यक्ष , पूजा कौशल जिला महासचिव, विशाल ठाकुर, ज्योति बाला, निखिल चक्रवर्ती को जिला सचिव और अनीता देवी कोषाध्यक्ष एवं पुनीत शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी के रूप में चुना गया। पंकज गुप्ता, शबनम, सूरज राणा नीलम शर्मा को जिला एसोसिएशन का कायकरिणी सदस्य चुना गया । उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।




