भवानी ठाकुर बनी एनएसयूआई प्रदेश सचिव

धर्मपुर/मंडी:- धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाली भवानी ठाकुर को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से छात्र समुदाय और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

भवानी ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार , राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी , प्रदेश प्रभारी आकाश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन पर विश्वास प्रकट किया।

उन्होंने बताया कि उन्होंने महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की है तथा वर्तमान में राजनीति विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। वह पिछले पाँच वर्षों से निरंतर एनएसयूआई से जुड़ी हुई हैं और संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों, छात्र हितों से जुड़े आंदोलनों तथा जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

भवानी ठाकुर ने कहा कि वह संगठन की विचारधारा को मजबूती देने, छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

 

[post-views]