रैडक्रॉस से जुड़ें अधिक से अधिक लोग, एसडीएम ने की अपील

भोरंज/हमीरपुर:- असहाय, गरीब और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था रैडक्रॉस सोसाइटी की भोरंज उपमंडल इकाई में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं तथा बड़ी संख्या में नए लोगों को इस संस्था से जोड़ा जा रहा है।

इसी कड़ी में वीरवार को यहां मिनी सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में रैडक्रॉस सोसाइटी के नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 

भोरंज में रैडक्रॉस के नए सदस्यों को प्रदान किए सदस्यता प्रमाण पत्र

 

इस अवसर पर सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने कहा कि असहाय, गरीब और जरुरतमंद लोगों की मदद करने के लिए रैडक्रॉस एक बहुत ही अच्छा माध्यम है।

 

कोई भी व्यक्ति रैडक्रॉस सोसाइटी का सदस्य या संरक्षक बनकर अपनी नेक कमाई में से अंशदान कर सकता है और इसी अंशदान से किसी गरीब, असहाय या जरुरतमंद व्यक्ति की मदद की जा सकती है।

 

एसडीएम ने सभी सदस्यों को समाज सेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य में रैडक्रॉस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रवि कुमार, अन्य अधिकारी तथा रैडक्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे।

 

[post-views]