लोअर पंडोगा में आयोजित, स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे: अश्वनी कुमार 

हरोली/ऊना:- सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हरोली द्वारा गांव लोअर पंडोगा में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 97 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 40 मरीजों के आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए गए।

 

अश्वनी कुमार ने की सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की सराहना

 

शिविर के दौरान लोगों को वायरल फीवर के लक्षणों एवं बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ पानी पीने, पौष्टिक आहार लेने और बुखार होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी।

शिविर में पहुंचे ग्रामीण अश्वनी कुमार ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि गांव में ही निःशुल्क जांच और परामर्श मिलने से लोगों को काफी सुविधा मिलती है तथा समय और धन दोनों की बचत होती है।

इस अवसर पर टीम सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार, रुचि, मनीष ठाकुर व निहाल सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों ने भी शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।

[post-views]