




नादौन/हमीरपुर:- थाना नादौन को किरण बाला पत्नी प्रदीप कुमार, निवासी गांव/डा0 बेला, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर द्वारा सूचना दी गई कि बस स्टैंड नादौन के पीछे सब्जी मार्किट के पास उनका हैंड बैग/पर्स गुम हो गया है, जिसमें लगभग ₹60,000/- नकद व महत्वपूर्ण दस्तावेज (आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बार काउंसिल लाइसेंस आदि) मौजूद थे।

थाना नादौन पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए CCTV फुटेज व पूछताछ के माध्यम से दिनांक 19.02.2026 को उक्त पर्स ₹60,000/- नकद व सभी दस्तावेज सहित बरामद कर लिया गया।



बरामद पर्स की शिनाख्त शिकायतकर्ता द्वारा की गई तथा पर्स को नियमानुसार फर्द सुपुर्दगी के माध्यम से शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया।





इस सराहनीय कार्यवाही हेतु Bar Council/Bar Association Nadaun द्वारा थाना नादौन पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया गया।











