




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर में मेरा युवा भारत हमीरपुर(हि.प्र.)दोरा करवाया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी दीपमाला दोरा बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने और अपने विचार व्यक्त करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।



इस एक दिवसीय कार्यक्रम में जिला स्तर पर “50 वर्ष की आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र के सबक” विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी।







इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चयनित प्रतिभागी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे उन्हें अपने नेतृत्व कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने का मौका मिलेगा।


प्रतिभागी माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं (www.mybharat.gov.in) या मौके पर भी पंजीकरण करा सकते हैं। आयु 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


कार्यक्रम का समय: 24 फरवरी, 10:00 बजे से। प्रत्येक प्रतिभागी को 3 मिनट का समय दिया जाएगा।इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लेने और अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है।


यह एक शानदार अवसर है युवाओं के लिए अपने कौशल को दिखाने और देश के भविष्य को आकार देने में योगदान देने का।




