




नादौन/हमीरपुर:- आम लोगों को बिजली के स्मार्ट मीटर की विशेषताओं से अवगत करवाने तथा इस आधुनिक उपकरण के बारे में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए विद्युत उपमंडल धनेटा में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे कांगू में स्मार्ट मीटर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।










सहायक अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को आधुनिक, विश्वसनीय और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने में स्मार्ट मीटर बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।




इस मीटर की विशेषताओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए विद्युत उपमंडल धनेटा में भी स्मार्ट मीटर पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत 21 फरवरी को कांगू में आयोजित किए जाने वाले जागरुकता कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की विशेषताओं, लाभ एवं उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।


साथ ही स्मार्ट मीटर लगवाने, रियल टाइम खपत मॉनिटरिंग, ऑनलाइन बिलिंग, पारदर्शिता एवं ऊर्जा बचत से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा।
सहायक अभियंता ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से इस जागरुकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।



