




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा गतिविधियों के अंतर्गत बस स्टैंड हमीरपुर के मीटिंग हॉल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।



इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा द्वारा की गई l







इस अवसर पर डा. सुनील वर्मा द्वारा ड्राइवर और कन्डकटरों को सड़क सुरक्षा गतिविधियों और प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी l




इस अवसर पर एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक राज कुमार , क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल और बस स्टैंड प्रभारी और स्वास्थ्य विभाग से बी . सी. सी. कॉर्डिनेटर सलोचना, कुलबीर व जगदीश से भी उपस्थित रहे l






