आध्यात्म और विज्ञान में अतंर नही समझने वाले आज AI समिट पर दे रहें है, बयान: संदीप सांख्यान

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पिछले कल हमीरपुर संसदीय के क्षेत्र से पाँच बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस के पूर्व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सांसद को आध्यत्म और विज्ञान में अंतर पता नहीं है।

 

सांसद महोदय को विज्ञान और आध्यात्म में अंतर समझने की आवश्यकता है: संदीप सांख्यान

 

 

क्योंकि सांसद महोदय तो अंतरिक्ष के पहले यात्री भगवान श्री राम के अग्रदूत हनुमान जी को बताते हैं, वह विश्व के पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम यूरी गागरिन ही भूल गए क्या, यह वक्तव्य अनुराग ठाकुर का नेशलन स्पेश दिवस पर दिया गया था और आज अनुराग ठाकुर AI की बात कर रहे हैं।

 

हमीरपुर की संसदीय क्षेत्र की जनता आपको दिल्ली इसलिए भेजती है कि आप नई योजनाओं का सृजन करें न कि कांग्रेस को कोसे: संदीप सांख्यान

 

संदीप सांख्यान ने अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में 400 से ज्यादा निजी विश्वविद्यालय है जिसमें से गलगोटिया जैसे विश्विद्यालय भी है, उनके कृत्य के बारे में अनुराग ठाकुर क्यों नहीं बोलते। AI समिट में बेइज्जती कांग्रेस ने नहीं नहीं हुई है बल्कि AI समिट में बेइज्जती केंद्र सरकार सरकार की हुई है, उनकी हुई है।

 

जिन्होंने गलगोटिया जैसे विश्वविद्यालय को AI समिट में स्थान दिया है, यह अंतराष्ट्रीय शर्म का विषय है। संदीप सांख्यान ने सांसद और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर को घेरते हुए कहा कि आप यदि उनको आंकड़ो पर बात करनी हो तो किसी भी मंच पर आमने-सामने बैठ कर बहस में आपका स्वागत है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री को जबाब देना चाहिए कि क्या लोहे के मशीनी कुत्ते पर आँसू बहाने से कोई विश्व गुरु बन जाता है। यह सिर्फ़ एक यूनिवर्सिटी की बात नहीं है, देश के सारे शिक्षा जगत में ऐसे ही प्रयोग चल रहा है।

 

 

संदीप सांख्यान ने आगे प्रश्न खड़े करते हुए कहा कि सांसद महोदय को यह भी बताना चाहिए कि देश के सबसे प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की अलग-अलग शाखाओं में फ़ैकल्टी के 40 प्रतिशत पद ख़ाली पड़े हैं।

 

क्यों देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में करीब 5,400 प्रोफेसरों के पद खाली पड़े हैं। संदीप सांख्यान ने कहा क्यों 2020-21 से 2024-25 तक के 5 वर्षों में कुल 18,727 सरकारी स्कूल बंद या मर्ज किए गए। (कुल संख्या 10,32,049 से घटकर 10,13,322 हो गई।) क्या इन विषयों पर सांसद महोदय के पास कोई जबाब है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि अनुराग ठाकुर जी आपको हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता इसलिये केंद्र में नहीं भेजती कि आप हर वक्त कांग्रेस और राहुल गांधी को कोसते रहे, आपको हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने इस संसदीय हल्के के विकास और नई योजनाओं के सृजन के लिए भेजा है। यह बात आपको समझनी चाहिए।

 

[post-views]