




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शनिवार को बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें विज्ञान संकाय की छात्रा शगुन को मिस फेयरवैल चुना गया।



कला संकाय की अप्शिता को मिस इंटैलिजेंट, कॉमर्स संकाय की प्रियंका को मिस वैल ड्रैस्ड, कला संकाय की दिव्या नेगी को मिस पर्सनैलिटी और विज्ञान संकाय की मन्नत को मिस ब्यूटीफुल चुना गया।






इस अवसर पर सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने कहा कि वे अपने-अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर रही हैं और यहीं से उनके जीवन की दिशा तय होगी।




इसलिए, सभी छात्राएं मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए अपने लिए सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करें।


इस दौरान अगर उन्हें किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन या मदद की जरुरत महसूस हो तो बेझिझक अपने स्कूल के शिक्षकों से संपर्क करें। विदाई समारोह में स्कूल के अन्य शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा अपने कई अनुभव भी साझा किए।






