युवा कांग्रेस साथियों की बलपूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन: टोनी ठाकुर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित AI सम्मिट के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस साथियों की बलपूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने गाँधी चौक हमीरपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान डॉ चंदन राणा, अशोक संधू, अभिनंदन टोनी ठाकुर, रजत राणा, बिश्व शामा, अनिरुद्ध ठाकुर, रोहित धरोच, गौरव शर्मा, कुलदीप ठाकुर, नीरज आदि युवा साथी मौजूद रहेI

उन्होंने कहा कि एप्सटीन फाइलस, अमरीका रेड डील पर सरकार संसद में कोई जवाब नहीं दे पायी, पूरे देश में प्रदर्शन किये गए लेकिन कोई जवाबदेही नहीं दी गयी I

 

लेकिन जब AI सम्मिट में शांतिपूर्वक सांकेतिक प्रदर्शन किया गया तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर मुक्क्दमा दर्ज कर उन्हें नियोजित ढंग से बदनाम करने की कवायद केंद्र सरकार कर रही है I

[post-views]