




शिमला:- जिला अध्यक्ष हार्दिक भंडारी के नेतृत्व में NSUI जिला शिमला द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में “एंटी चिट्टा महाकुंभ” को लेकर युवाओं को जागरूक करने और नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।
सभी युवाओं और खेल प्रेमियों को एक बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल के बारे में बताना चाहती हूँ।



NSUI District Shimla Urban की ओर से हमारे डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्री हार्दिक भंडारी जी के नेतृत्व में Anti-Chitta Cricket Mahakumbh का आयोजन किया जा रहा है।







इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य सिर्फ खेल को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि हमारे युवाओं को नशे जैसी गंभीर समस्या से दूर रखना और उन्हें एक स्वस्थ, सकारात्मक और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करना है।




आज के समय में नशा हमारे समाज और खासकर युवाओं के भविष्य के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने इस क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन किया है ताकि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा में लगा सकें और खेल के माध्यम से एक बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ें।
मैं सभी युवाओं से आग्रह करना चाहती हूँ कि आप चाहे किसी भी क्षेत्र से हों, किसी भी गांव, शहर या कॉलेज से हों — आप सभी इस टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं। यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।


अपनी प्रतिभा दिखाने का और साथ ही एक मजबूत संदेश देने का — “Drugs Free Himachal – Say No To Drugs.”
यह टूर्नामेंट 25 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता टीम के लिए ₹1,11,111 का प्रथम पुरस्कार और ₹55,555 का द्वितीय पुरस्कार रखा गया है।
मैं सभी टीमों और युवाओं से अनुरोध करती हूँ कि जल्द से जल्द अपनी टीम का रजिस्ट्रेशन करवाएं और इस ऐतिहासिक Anti-Chitta Cricket Mahakumbh का हिस्सा बनें।
आइए, हम सब मिलकर खेल को अपनाएं, नशे को हराएं और एक स्वस्थ, मजबूत और नशा-मुक्त हिमाचल के निर्माण में अपना योगदान दें।
धन्यवाद।




