स्वस्थ जीवन का आधार, शरीर को रखें रोगमुक्त: डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा ने जंगल बेरी आम आरोग्य मन्दिर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन का आधार हमारे शरीर को रोगमुक्त रखना है।

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जो साल में दो बार 10 फरवरी और 10 अगस्त को मनाया जाता है।

 

इस अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ियों और स्कूलों के माध्यम से एल्बेंडाजोल की मुफ्त गोली खिलाकर पेट के कीड़ों से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

इस दौरान फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर रविंद्र देवी, सौरव ठाकुर और लगभग 15 से 20 लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

[post-views]