




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने ग्राम पंचायत पंजोत के ललयार में उद्योगपति विपन ठाकुर की नई होलसेल व रिटेल टेक्सटाइल शॉप का विधिवत उद्घाटन किया।



इस अवसर पर उन्होंने रिबन काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और संचालक को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।







उद्घाटन समारोह के के पश्चात प्रेस को जारी बयान में पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के व्यावसायिक संस्थानों का खुलना आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम है।




हमीरपुर जैसे जिलों में स्वरोजगार, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, और कृषि व पशु पालन से जुड़े कामों को बढ़ावा देने से जिला उन्नत हो सकता है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, और लोगों की आय में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि कृषि आधारित उद्योग जैसे फल और सब्जी प्रसंस्करण,पशु पालन और दुग्ध उत्पादन,हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग,लोकल टेक्निकल वर्कशॉप और रिपेयरिंग सेवाएं,टूरिज़म, फ़ूड प्रोसेसिंग,घरेलू उपयोग की बस्तुओं का निर्माण,वन्य सम्पदा का सदुपयोग दूध से बनीं खाद्य बस्तुओं का उपभोग और निर्यात व हॉस्पिटैलिटी सेवाएं गाँव में शुरू करने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘लोकल फॉर वोकल’ सपना पूरा किया जा सकेगा।


जहां स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा दिया जाए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और लोगों को रोजगार मिले।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर व्यापार बढ़ने से ग्रामीणों को दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। होलसेल और रिटेल की सुविधा एक ही छत के नीचे देना सराहनीय प्रयास। ऐसे उद्यमों से न केवल अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि स्थानीय युवाओं को प्रेरणा भी मिलती है।
इस अवसर पर समीरपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह, मंडल महामंत्री हिटलर ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, पूर्व बीडीसी मेंबर मोनिका, आशा, सहित भाजपा कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



