हिमइरा’ फूड वैन की सुविधा अब उपलब्ध होगी भोरंज में 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि हमारे क्षेत्र में ‘हिमइरा’ फूड वैन की सुविधा अब उपलब्ध हो गई है।

माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में यह ‘आत्मनिर्भर हिमाचल’ की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और ऐतिहासिक कदम है।

यह पहल हमारी ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्थानीय स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिलाओं को स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी। शुद्ध, पारंपरिक और पहाड़ी व्यंजनों को आधुनिक माध्यम से लोगों तक पहुँचाने का यह प्रयास न केवल स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि हमारी ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाएगा।

[post-views]