युवाओं को आगे बढ़ाने एवं उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना है, मुख्य उद्देश्य: सोम दत्त

 

 

बड़सर/हमीरपुर:- ढटवाल क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं कॉलेजों में ढटवाल मंडल की ओर से व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल महामंत्री रवि कनुंगो, मीडिया प्रभारी सोम दत्त, सोशल मीडिया संयोजक अंकुश कतना तथा Bharatiya Janata Yuva Morcha हमीरपुर की ओर से जिला महामंत्री जॉनी, ढटवाल युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज ढटवालिया, उपाध्यक्ष अनिल, युवा मोर्चा सचिव साहिल एवं प्रिंस ने विशेष रूप से भागीदारी सुनिश्चित की।

यह अभियान Anurag Singh Thakur द्वारा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने एवं उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। “YUVA Make Challenge” के अंतर्गत युवाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

पंजीकरण के उपरांत प्रतिभागियों से ऑनलाइन प्रश्नों के उत्तर लिए जाएंगे तथा पूरे प्रदेश से 21 प्रतिभाशाली युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को प्रोत्साहन राशि एवं विशेष सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।

आज जिन संस्थानों में पंजीकरण अभियान चलाया गया, उनमें प्रमुख रूप से:

डिग्री कॉलेज चकमोह

संस्कृत कॉलेज चकमोह

शिवम कंप्यूटर सेंटर, चकमोह

अल्मा कंप्यूटर सेंटर, बिझर

चमन आईटीआई, बिडू

इन सभी संस्थानों में कुल 232 युवाओं का पंजीकरण किया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस अभियान को निरंतर और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा तथा अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं से आह्वान किया गया कि वे इस पहल से जुड़कर अपने नेतृत्व कौशल को निखारें और प्रदेश व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

[post-views]