विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन हमीरपुर ज़िले में 24 फरवरी 2026 को निजी कॉलेजेज, हमीरपुर में मेरा युवा भारत हमीरपुर(हि.प्र.)दौरा किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त हमीरपुर  गन्धर्वा राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई और कार्यक्रम का शुभारंभ उनके दोरा किया गया। निजी कॉलेजेज, हमीरपुर के एम डी जगदीश गौतम विशिष्ट अतिथि व प्राचार्य डॉक्टर नीता ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दौरा दीपप्रजलन व युवाओ दोरा सरस्वती वन्दना से किया गया ।जिला युवा अधिकारी दीपमाला दोरा मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल टोपी मोमेंटों दे कर किया गया ।

कार्यक्रम में युवा लीडर नितिन कुमार चोपड़ा दोरा अपने विचार विकसित भारत युवा कनेक्ट के ऊपर रखे गए ।जिला युवा अधिकारी दीपमाला दौरा बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने और अपने विचार व्यक्त करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

इस एक दिवसीय कार्यक्रम में जिला स्तर पर “50 वर्ष की आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र के सबक” विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। चयनित प्रतिभागी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे उन्हें अपने नेतृत्व कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने का मौका मिलेगा।

मुख्य अतिथि दौरा सभी प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाएँ दी और साथ ही कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का बहुत अच्छा मंच मेरा युवा भारत दौरा दिया जा रहा है ।

 

साथ ही कहा कि यह एक शानदार अवसर है युवाओं को अपनी प्रतिभा जताने के साथ ही सभी प्रतिभायीगों से कहा ही में आशा करती हूँ की हमीरपुर के युवा राष्ट्रीय स्तर पर भी हमीरपुर का नाम रोशन करेंगे ।

 

निर्णायक मंडल में असिस्टेंटप्रोफ़ेसर डॉक्टर एन डी खन्ना,असिस्टेंटप्रोफ़ेसर डॉक्टर मनोज डोगरा ,प्राचार्य डॉक्टर नीता ठाकुर,उप प्रधानाचार्य वंदना,असिस्टेंटप्रोफ़ेसर अत्तुल ठाकुर रहे ।

 

कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर जितेन्द्र कुमार रहे ,दूसरे स्थान पर अदिति शर्मा रही, तीसरे स्थान पर अंकिता शर्मा रही,चौथे स्थान पर जतीन रहे और पांचवे स्थान पर ऋतिक रहे ।ये पांचो प्रतिभागी राज्य स्तर पर हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे !

 

असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर मनोज डोगरा दौरा विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट दे के समानित किया गया साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए ।

 

कार्यक्रम के अंत में असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर मनोज डोगरा दोरा सभी विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई साथ ही जिला युवा अधिकारी दोरा गौतम कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर नीता ठाकुर के सहयोग के लिय धन्यवाद किया गया ।

 

 

 

 

[post-views]