




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी के मार्गदर्शन में पॉलिटेक्निक कॉलेज बड्डू में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।



इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय अत्री, द्वारा की गई l








इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय अत्री, द्वारा कॉलेज के बच्चों को नशे के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया की नशा एक धीमा जहर है जो व्यक्ति के साथ उसके परिवार, समाज और राष्ट्र को अंदर से कमजोर करता है नशे की लत लग जाने के बाद व्यक्ति चाहकर भी इससे बाहर नहीं निकल पाता, जिससे उसका सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन प्रभावित होता है।



शराब, भांग, अफीम, तम्बाकू तथा विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ मानसिक संतुलन बिगाड़ते और अपराध व हिंसा को बढ़ावा देते हैं l युवा वर्ग तनाव, गलत संगति और अन्य कारणों से नशे के जाल में फँस जाता है जिससे कई बार असमय मृत्यु जैसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो जाती हैं l


इसलिए उन्होंने सभी बच्चों से आग्रह किया की वे नशे से दूर रहें l
इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल चंद्रशेखर द्वारा भी अपने विचार रखे गये इस अवसर पर एच. ओ. डी. समीर भारती, विभा शर्मा, पंकज ठाकुर और स्वास्थ्य विभाग से बी . सी. सी. कॉर्डिनेटर सलोचना, डी. इ. ओ कंचन कुमारी व जगदीश भी उपस्थित रहे l






