विद्युत उपमंडल बड़सर में कुछ दिन बंद रहेंगी सेवाएं

बड़सर/हमीरपुर:- विद्युत उपमंडल बड़सर के सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि उपमंडल कार्यालय में 27 फरवरी से 3 मार्च तक कुछ आवश्यक अनुरक्षण कार्यों के चलते कुछ सेवाएं बंद रहेंगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि इस दौरान नए कनेक्शनों के आवेदन, अन्य आवेदन, ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान और उपभोक्ताओं से संबंधित अन्य सेवाएं बंद रहेंगी।

 

उन्होंने बताया कि आवश्यक अनुरक्षण कार्य पूर्ण होते ही ये सभी सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।

[post-views]