राज्य स्तरीय विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने पर विधायक सुरेश कुमार का धन्यवाद

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज्य स्तरीय विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने पर मनोज कुमार निवासी गांव कोटलु ने प्रेस नोट जारी कर माननीय विधायक सुरेश कुमार का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है ।

 

उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति न केवल मेरे लिए गौरव का विषय है बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

 

माननीय विधायक के मार्गदर्शन, सहयोग एवं विश्वास से मुझे समाज के हित में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है ।

 

मैं इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करूँगा तथा विश्वकर्मी समाज के कल्याण हेतु सतत प्रयासरत रहूँगा।

[post-views]