आंगनवाड़ी सहायिका की चयन प्रक्रिया रद्द

भोरंज/हमीरपुर:-  बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र भोरंज-1 में आंगनवाड़ी सहायिका के खाली पद को भरने के लिए 26 फरवरी को निर्धारित चयन की प्रक्रिया को चयन समिति द्वारा अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है।

 

बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में आगामी प्रक्रिया के बारे बाद में सूचित कर दिया जाएगा।

[post-views]