




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- उपायुक्त हमीरपुर गन्धर्वा राठौड़ के निर्देशानुसार हमीरपुर जिले के लिए वर्ष 2026-27 के दौरान खुदरा उत्पाद इकाइयों (एल-2/एल-14/एल-14 ए ) का वार्षिक आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा ।



उत्पाद शुल्क इकाइयों/अधिगमों के ऑनलाइन ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन की तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गयी है । आबंटन की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।







ऑनलाइन ई-एक्शन के माध्यम से आवंटन का स्थान अब एनआईसी हॉल के स्थान पर हमीर भवन कर दिया गया है।




उपायुक्त ने सम्बंधित विभागों को आबकारी इकाइयों के आवंटन की प्रक्रिया के दौरान हमीर भवन में ऑनलाइन प्रणाली के सुचारू रूप से कार्य करने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।






