




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की टिक्कर खातरियां शाखा ने नाबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला के गांव डुंगी में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया।



कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की टिक्कर खातरियां शाखा ने नाबार्ड के सहयोग से आयोजित किया वित्तीय साक्षरता शिविर






इस अवसर पर शाखा के प्रबंधक मोहिंद्र चौहान और अन्य अधिकारियों ने गांववासियों को विभिन्न बैकिंग प्रक्रियाओं, ऋण योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा योजनाओं, पेंशन योजना और अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।


मोहिंद्र चौहान ने बताया कि अपने उद्यम या कारोबार स्थापित करने के इच्छुक लोग बैंक से ऋण ले सकते हैं तथा सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते हैं।




उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान बिना गारंटी के 2 लाख रुपये तक के ऋण आसानी से ले सकते हैं। योजना के अंतर्गत अब पांच लाख रुपये तक के ऋण पर सरकार अनुदान देती है।
कार्यक्रम के दौरान बैंक के अधिकारियों ने लोगों को डिजिटल बैंकिंग की जानकारी भी दी तथा डिजिटल ठगी से बचाव के उपाय बताए।






