




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- आज का दिन हमीरपुर जिला के लिए विकास की नई ऊर्जा लेकर आया। माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के साथ जिला के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण करने और भविष्य की रूपरेखा तय करने का अवसर प्राप्त हुआ।



आज के दौरे की मुख्य झलकियाँ:








जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज: निर्माणाधीन भवनों और स्टाफ आवास हेतु चिन्हित भूमि का जायजा लिया। यह संस्थान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा का नया केंद्र बनेगा।



हमीरपुर बस स्टैंड: बस स्टैंड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह प्रोजेक्ट स्थानीय विकास और सुविधाजनक परिवहन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।


जसकोट हेलीपोर्ट: बेहतर एयर कनेक्टिविटी हेतु निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। यह हमारे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सशक्त कर पर्यटन और विकास को नई गति देगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात: डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के लिए ₹25 करोड़ की ऑटोमेटेड लैब स्वीकृत की गई है। जल्द ही यहाँ सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, डेंटल कॉलेज और रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक सुविधाएँ शुरू होंगी।

माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमीरपुर और भोरंज के विकास के लिए हम ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि आधुनिक सुविधाएं हर नागरिक के घर-द्वार तक पहुँचें।




