सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में आर्यनस द गुरु के 7 विद्यार्थियों ने एक साथ पाई सफलता

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- आर्यनस द गुरु हमीरपुर के विद्यार्थियों ने जनवरी 2026 में आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के सात विद्यार्थियों ने एक साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की है।

संस्थान के अध्यक्ष योग प्रकाश नन्दा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी में रियांश ने 237 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। काव्य पुरी ने 192 अंक लेकर द्वितीय तथा अभ्युदय ने 191 अंकों के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया।

 

इसी क्रम में अरषित गुप्ता, सतवया, साम्या व काव्यांश ने भी सफलता प्राप्त कर अकादमी का नाम रोशन किया।

 

संस्थान के प्रबंध निदेशक आदित्य नन्दा ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासित तैयारी, नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है।

 

उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल जैसी प्रतियोगी परीक्षाएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन तथा लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करती हैं, जो भविष्य की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार सिद्ध होती हैं।

 

इस उपलब्धि पर समूचे संस्थान में हर्ष का वातावरण है। शिक्षकों ने इसे टीमवर्क, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया है।

[post-views]