द मैग्नेट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में ओजोन ईको क्लब के तहत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान जी ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की।
इस अवसर पर बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में बढ़चढ़कर भाग लिया। इसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, भाषण और विज्ञान के 45 मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई थी।
 इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
 अन्त में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के नये वैज्ञानिक हैं ।
इसलिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन स्कूलों में होता रहना चाहिए।
 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस देश के महान वैज्ञानिक सी॰ वी॰ रमन की याद में मनाया जाता है। विज्ञान हमारे चारों तरफ मौजूद है।
[post-views]