




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बणी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हि०प्र० के सौजन्य से ” वृद्धजनों हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना” के तहत इन्टर जनरेशनल सम्बन्धों को मजबूत करने हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




कार्यक्रम में सुभाष चन्द डढ़वालिया समाजसेवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अतिरिक्त ई० राजेश बन्याल, निदेशक हिमुडा विशेष रूप से उपस्थित रहे।






कार्यकम में चमन लाल शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी हमीरपुर द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।






कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के समस्त प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ ने भाग लिया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि द्वारा युवाओं को विशेष रूप से मोबाइल फोन के अत्याधिक उपयोग के बजाए बजुर्गो के साथ समय व्यतीत करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं के मध्य संवाद, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से एस०एच०ओ० बड़सर द्वारा युवा पीढ़ी को साइबर काईम एवं नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में एन०जी०ओ० ” सोसाईटी फॉर एनवायरमेंटल एवं रूरल अवेकनिंग” के निदेशक, प्रदीप शर्मा ने इस विषय पर अपने विचार रखे व पीढीगत अन्तर से आ रही समस्याओं को दूर करने बारे जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग से डा० नईम अहमद ने वृद्धजनों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
चमन लाल शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, हमीरपुर द्वारा बताया गया कि युवाओं को वृद्धजनों का सम्मान करना चाहिए व उनके अनुभवों से सीखना चाहिए।




