राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर द्वारा फैकल्टी ऐक्टेंशन लेक्चर दिया 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय मनसुई, भोटा, हमीरपुर में विस्तार व्याखान की श्रंखला को जारी रखते हुए काॅलेज सहायक प्रोफेसर कविता धीमान द्वारा फैकल्टी ऐक्टेंशन लेक्चर दिया गया।

सहायक प्रोफेसर के व्याख्यान का विषय “आर्ट आफ लिविंग“ रहा। कार्यक्रम समन्बयक  ज्योति वर्धन ने कविता धीमान जी का स्वागत किया।

 

कविता धीमान ने बताया कि आर्ट आॅफ लिविंग हमें बताता है कि विषम परिस्थियों में हम योग और ध्यान का सहारा ले कर कैसे जीवन यापन कर सकते हैं। आर्ट आॅफ लिविंग अवधारणा श्री श्री रवि शंकर जी महाराज के द्वारा दिया गया है।

 

इनको गुरू जी के नाम से भी जाना जाता है। गुरू जी ने इसी क्षेत्र में लगभग 25 राष्ट्रीय तथा अन्र्तराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। योग और ध्यान मनुष्य की मानसिक, शारीरिक स्वास्थय को सही रखने में सहायता करता है।

इस व्याख्यान के अन्त में काॅलेज प्राचार्य डाॅÛ राज कुमार धीमान जी ने इस महत्वपूर्ण विषय के बारे में बताने के लिए सहायक प्रोफेसर कविता धीमान का धन्यवाद किया और कहा आजकल के व्यस्तता भरे जीवन में मानसिक स्वास्थय और मानसिक स्वछता को बनाए रखने के लिए योग और ध्यान अति आवश्यक है।

 

इस उपलक्ष्य पर बीÛ एडÛ, डीÛ एलÛ एडÛ तथा बीÛ ए के सभी छात्र व संपूर्ण स्टाॅफ उपस्थित रहा।

 

 

 

[post-views]