




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- गौ सम्मान आवाहन अभियान की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन। हमीरपुर के हीरानगर में गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने हेतु चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान के संदर्भ में जिला हमीरपुर की रूपरेखा तैयार की गई।




बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सेवा, सुरक्षा और सम्मान के संकल्प को दोहराते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस जनअभियान से जोड़ने का निर्णय लिया।

















