दिव्य आदर्श स्कूल में विदाई समारोह की धूम 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर केंडरी स्कूल, भोटा के प्रांगण में 12वीं कक्षा के छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के गलियारों में बताए गए सालों की यादों और विष्य की नई चुनौतियों के संगम ने प्रोग्राम को यादगार बना दिया।

विदाई की बेला, यादों का मेला

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं स्कूल की अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक कंचन भारद्वाज ने दीप प्रचलित कर समारोह का शुभारंभ किया। जूनियर कक्षाओं के छात्रों ने अपने सीनियर साथियों के सम्मान में रंगारग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

विदाई की इस घड़ी में जहां बच्चों की आंखें नम थीं, वहीं दूसरी और संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने महौल में जोश भर दिया। छात्रों ने स्कूल की यादों को साझा किया और अपने शिक्षकों का मार्गदर्शन के लिए भार व्यक्त किया।

अलका व अनमोल को स्टूडेंट ऑफ द ईयर से नवाजा गया

विदाई समारोह के दौरान छात्रों की प्रतिभा और उनके व्यक्तित्व को वनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों में टाइटल दिए गए। शैक्षणिक और व्यवहारिक प्रदर्शन के लिए स्टूडेंट ऑफ ईयर का खिताब अलका और

अनमोल को दिया गया। जबकि मिस्टर एवं मिस फेयरवेल अंश चंदेल और आकांक्षा रहे। मिस्टर एवं मिस पर्सनैलिटी से कपिल और प्रियंका को नवाजा गया।

 

वहीं, मिस्टर एवं मिस दिव्यांश का इस साल का खिताब रजत और आरुषि को मिला। जबकि अपने उत्साह और प्रदर्शन से सबका मनोरंजन करने के लिए कृष बेस्ट एंटरटेनर चुने गए। देरशाम तक चले इस कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज और यादगार तस्वीरों के साथ हुआ।

विदाई नहीं, जिंदगी की नई शुरुआत

स्कूल की प्रबंध निदेशक कंचन भारद्वाज ने 12वीं कक्षा के छात्रों को उनकी आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षाएं केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि आपकी मेहनत और अनुशासन की परीक्षा हैं। पूरी लगन के साथ परिश्रम करें, सफलता अवश्य आपके कदम चूमेगी।

 

प्रबंध निर्देशिका ने कहा कि स्कूल से विदाई का अर्थ शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहाँ से मिले संस्कार और शिक्षा छात्रों को जीवन के हर क्षेत्र में अव्वल बनाएंगे।

 

 

[post-views]