




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सुजानपुर में चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान और हिमाचल प्रदेश पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के नाम रही। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश के कई स्टार कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

लगभग 10:20 बजे स्टेज पर पहुंचे बब्बू मान ने एक के बाद एक पंजाबी गाने प्रस्तुत करके दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके गानों पर विशेषकर, युवाओं ने देर रात तक खूब डांस किया।




बब्बू मान से पहले हॉरमनी ऑफ पाइन्स ने भी एक से बढ़कर एक हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गानों से युवा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।






इससे पहले, मशहूर पहाड़ी गायक ठाकुर दास राठी, हिमाचली स्टार नितिश राजपूत, शिल्पा सरोच, अभिज्ञा बैंड, एनआईटी बैंड और हिमाचली लोक कलाकारों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।













