राज राजेशवरी शिक्षा महाविद्यालय में होलह के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेशवरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा, गांव छोड़ब, जिला हमीरपुर में होलह के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

 

कार्यक्रम समन्वयका तनुजा ने छात्रों के पांच समूह बना कर रंगोली प्रतियोगिता का आगाज किया।

छात्रों ने सुन्दर रंगोली बनाई जिसमें प्रथम स्थान सरदार बल्लभ भाई पटेल हाऊस ने, द्वितिय स्थान सर्वपल्ली राधाकृष्णन हाऊस ने व तृतीय स्थान सरोजिनी नाईडू हाऊस नेे प्राप्त किया।

कालेज कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह ने प्रशिक्षु अध्यापकों को कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा हमारी संस्कृति की पहचान होती है व विद्यार्थियों को इस तरह की पाठ्य सहभागी क्रियाओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

 

कालेज कमेटी के चेयरमैन  मनजीत सिंह ने बच्चों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया, एक दूसरे को रंग लगाकर धूमधाम से होली मनाई तथा हल्वा व पकौड़े वितरित किए।

 

इस उपलक्ष्य पर काॅलेज प्राचार्य डा. राज कुमार धीमान, काॅलेज कमेटी के सेक्रेट्री श्री कुलबीर सिंह ठाकुर, विशेष अतिथि डा. मनोज डोगरा जी ,डी. एल. एड. के प्रशिक्षु अध्यापक, बी. ए. के छात्र व समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।

 

[post-views]